ब्यूरो रिपोर्ट अमित मिश्रा
सीतापुर (दी ग्राम टुडे )स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्व. दयाशंकर पटेल स्नातकोत्तर महाविद्यालय महोली में प्रबंधन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज एवं क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पत्रकारों और गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में पत्रकार अनूप मिश्रा, बिंदू बाजपेयी, कुलदीप बाजपेयी, प्रेम शंकर तिवारी, विधायक कार्यालय प्रभारी संजीव मिश्रा उर्फ छन्ने, अमित मिश्रा, पदुम सिंह प्रधान, श्री चंद्र मिश्र, सोनपाल सिंह, लवकुश शुक्ला एवं राम गोपाल को महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का पर्व है। ऐसे अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान युवाओं को प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में कार्य करने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।






