हरमन ब्रिगेड ने जीता 

Date:

हरमन ब्रिगेड ने जीता

भारत का पहला स्वर्ण

समीक्षक कार्तिकेय त्रिपाठी

नागोया- 20 वें एशियाई खेलों में महिलाओं का टी 20 क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीतकर हरमन कोर की सेना नें साबित कर दिया की वर्तमान समय विश्व महिला क्रिकेट में भारत का स्वर्णिम काल है। भारतीय बालाओं ने लंकाई सिंहों को उनकी मांद से बाहर ही नहीं निकलने दिया। फाइनल में भारत ने लंका को 147 रन के विशाल अंतर

से हराकर एशियाड में अपने खिताब की रक्षा कर अविस्मरणीय उपलब्धि हासिल की।

गत वर्ष 50 ओवर के महिला विश्व कप फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था।

अंडर 19टी20 विश्व कप में भी भारत ने खिताब जीता,तो गत माह सीनियर टीम ने लंका को शिकस्त देकर एशिया कप जीता था।

और अब हरमन ने एशियाड में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20/3/216 रन का हिमालयीन स्कोर बनाया।स्मृति ने 45 गेंदों पर धमाकेदार 79 रन की पारी (5 चौके 7 छक्के)खेली। शैफाली नें 48 रन और अंतिम ओवरों में रिचा घोष की आतिशी पारी 22 गेंद 49 (6चौके 3 छक्के)रन नें मुकाबला एकतरफा बना दिया।

दीप्ती शर्मा ने कहर बरपाते हुए 4 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट लिए ,तो शैफाली,श्रीचरनी और श्रीयांका ने 2-2-2 विकेट लेकर लंकाई पारी को 15.4 ओवर में 69 रन पर समेट दिया। कप्तान अट्टापट्टू 29 रन के प्रयास एकाकी साबित हुए।

फिलहाल तो भारत ने इस खिताबी जीत के साथ एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक का खाता खोल दिया।

इस एक स्वर्ण के साथ पदक तालिका में भारत शीर्ष 10 देशों में शामिल हो गया है।

अभी तो आगाज हुआ है देखते जाइए बस सोना ही सोना भारत को शीर्ष 5 टीम में जल्द ही शामिल कर देगा।

हां,जापान से पुरुष टी20 के एकमात्र मुकाबले में भारत ने 5 ओवर मेंच में 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की है। ये। मुकाबला भारत जापान संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने पर खेला गया था।

खेर भारतीय बालाओं को मनभर बधाई और शुभकामनाएं…

फिर मिलते हैं राम राम…।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

विजय सैनी     बाइक सवार गिरने के साथ ई-रिक्शा भी पलटे,...

राशन की दुकान में 11 कुंतल अनाज कम मिला, कार्रवाई के निर्देश

  पिसावां/महोली (दि ग्राम टुडे)। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार...

लखनऊ। हिन्दी भाषा

डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को मिला हिन्दी सेवा...

सुंदरता आकर्षण और मर्यादा

सुंदरता ईश्वर की अनुपम, सृष्टि-सृजन का सार है, तन...