जोधपुर, 22 सितंबर।
शायरा डॉ. संजीदा खानम शाहीन के प्रथम ग़ज़ल संग्रह बहते बहते दरिया बोला का लोकार्पण 28 सितंबर को शाम 4 बजे सावित्री मदन डागा साहित्य भवन में होगा।
लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर अनिल अनवर करेंगे जबकि मुख्य अतिथि डॉ. कासिम रसूल फलाही होंगे। शायर मनशाह “नायक” ने बताया कि शायरा रेणु वर्मा ग़ज़ल संग्रह पर पत्र वाचन करेंगी जबकि उदीयमान कवयित्री अमिता भंडारी कार्यक्रम का संचालन करेंगी।
सादर प्रकाशनार्थ।
डॉ संजीदा खानम शाहीन






