कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुँचीं कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, अधिकारियों ने किया स्वागत

Date:


दि ग्राम टुडे,कानपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं प्रदेश के विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल गुरुवार को कानपुर प्रवास पर विशेष रेलगाड़ी से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुँचीं। उनके आगमन पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।


कुलाधिपति के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूर्व से ही व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे रहे।

स्वागत उपरांत कुलाधिपति निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गईं।
कुलाधिपति के कानपुर आगमन को लेकर प्रशासनिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उनके प्रवास के दौरान विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता प्रस्तावित है।

Previous article
जहां बजती है शहनाई वहीं मातम भी होते है को चरितार्थ करगयी यह घटना ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़ रोशन लाल बिलरियागंज आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए युवकों पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, तरवां थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर निवासी अगस्त त्रिपाठी के यहां से बारात मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के डंडवल गांव आई थी। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण लहुआ कला नसीरपुर निवासी युवती का विवाह उसके नाना लालजी दुबे के घर से कराया जा रहा था। युवती के भाई गौरव पांडेय ने अपने मित्र आनंद राजभर निवासी सराय, कोतवाली देवगांव को शादी में आमंत्रित किया था। बताया जाता है कि शादी समारोह में भोजन के दौरान आनंद राजभर का कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद के बाद भयभीत होकर वह अपने घर सही सलामत लौटने के लिए अपने गांव के ही कुछ साथियों को बुला लिया। सूचना मिलने पर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव निवासी प्रीतेश राजभर (20) पुत्र स्वर्गीय सुनील राजभर और ओटू राजभर (26) पुत्र जमुना राजभर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि जैसे ही दोनों युवक गांव में पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में प्रीतेश और ओटू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले मेहनाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद प्रीतेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर भेजा गया। एक निजी अस्पताल द्वारा भर्ती से इनकार किए जाने के बाद परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रीतेश राजभर अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में उसकी मां और दो छोटी बहनें हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायल ओटू राजभर का संयुक्त चिकित्सालय लालगंज में इलाज चल रहा है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजन मेहनाजपुर थाने पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

आवारा गौवंशों के प्रति नगर पंचायत अन्जान

    महोली (सीतापुर )आदर्श नगर पंचायत गौवंशों को संरक्षित करने...

निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन 

    कुतुबनगर (सीतापुर) क्षेत्र के मोहम्मदनगर गांव के प्राथमिक विद्यालय...

उरदौली फायर प्रकरण में दो अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद।

  सीतापुर (दी ग्राम टुडे ) पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा...

भव्य जागरण का किया गया आयोजन

    कुतुबनगर (सीतापुर) कुतुबनगर क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम में मां...