पाक्सो एक्ट 2012 को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

Date:

 

महोली, सीतापुर। राजकीय कन्या विद्यालय महोली में पाक्सो एक्ट-2012 के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार आजाद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता श्री सईद अहमद ने छात्राओं को पाक्सो एक्ट के प्रावधानों एवं उनके अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार आजाद ने छात्राओं की विभिन्न शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें कानून के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की असहज या आपत्तिजनक स्थिति में बिना संकोच उचित माध्यम से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संजनलता के साथ समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी श्री आदित्य कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर पीएलवी श्री समर बहादुर सिंह, पीएलवी सुश्री अनामिका पाण्डे एवं पीएलवी सुश्री नीति शुक्ला भी उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

लखनऊ। हिन्दी भाषा

डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को मिला हिन्दी सेवा...

सुंदरता आकर्षण और मर्यादा

सुंदरता ईश्वर की अनुपम, सृष्टि-सृजन का सार है, तन...

विश्व हृदय दिवस

स्वस्थ हृदय है पावनता भरी सुंदर भेंट ,ईश्वर का...

मेरा दिल सोच के इस बात को

*मेरा दिल सोच के इस बात को हर बार...