महोली सीतापुर आदर्श नगर पंचायत द्वारा 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर नगर के कॉलेज मार्ग बड़ागांव रोड गुजिया लाइन मोड और थाने के निकट आकर्षक तिरंगा सजाए गए हैं वहीं नगर पंचायत द्वारा अपने विभिन्न वार्डों में घर-घर तिरंगा पहुंचने का काम भी किया गया है ताकि 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराया जा सके अधिशासी अधिकारी रामकृष्ण वर्मा ने बताया की इसी के साथ ही नगर के मुख्य मार्ग सहित विभिन्न मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइट को भी दुरुस्त कराया गया है नगर को सजाने का काम नगर पंचायत द्वारा किया जा रहा है वहीं साफ सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत द्वारा जागेश्वर धाम बाबा बैजनाथ मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर साफ सफाई व्यवस्था एवं चुना भी डलवाया जा रहा है
तिरंगे के रंग में सजा कस्बा महोली
Date:






