बेटी पढ़ेगी तो घर बढ़ेगा

Date:

बेटी को भी सपने देखने दो,

उसके सपनों को सच होने दो।

क्यों रोको उसके कदमों को,

क्यों बाँधो उसकी उड़ानों को।

उसके हाथों में कलम सजने दो,

उसकी आँखों में सपने पलने दो।

पढ़-लिखकर वह आगे बढ़ेगी,

अपने दम पर दुनिया से लड़ेगी।

कल तक जो बातें चुप रहती थीं,

अब वह बातें खुलकर कहेगी।

अपने हक को खुद पहचानेगी,

हर मुश्किल में राह बनाएगी।

बेटी बोझ नहीं, घर की ताकत है,

उसकी हँसी घर की आहट है।

वह पढ़ेगी तो माँ भी खुश होगी,

उसकी जीत से खुशियाँ आएँगी।

एक बेटी जब पढ़ जाती है,

पूरी पीढ़ी को राह दिखाती है।

वह डॉक्टर हो या शिक्षक बने,

अपने मन का कोई काम करे।

उसकी मंजिल वही क्यों हो,

जो समाज ने उसके लिए चुनी हो।

उसे भी अपना रास्ता चुनने दो,

उसके मन की बात सुनने दो।

बेटी को मौका देकर देखो,

उसके हौसले को परखकर देखो।

वह घर की जिम्मेदारी समझेगी,

साथ ही अपनी पहचान गढ़ेगी।

उसके पंखों को मत काटो तुम,

उसके रास्ते में मत बाँटो तुम।

आज उसे स्कूल तक पहुँचाओ,

कल वह देश को आगे ले जाएगी।

हर घर में यह बात समझाएँ,

बेटी को पढ़ाएँ, खूब पढ़ाएँ।

बेटा-बेटी एक समान रहें,

दोनों अपने सपनों में उड़ें।

जिस घर में बेटी पढ़ती है,

वहाँ उम्मीद नई-सी जगती है।

बेटी की शिक्षा सबसे बड़ा धन,

यही सँवारेगा उसका जीवन।

आज अगर हम साथ निभाएँ,

कल बेटियाँ नया सवेरा लाएँ।

 

 

जीतेन्द्र गिरि गोस्वामी ‘जीत’

छत्तीसगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

राशन की दुकान में 11 कुंतल अनाज कम मिला, कार्रवाई के निर्देश

  पिसावां/महोली (दि ग्राम टुडे)। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार...

लखनऊ। हिन्दी भाषा

डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को मिला हिन्दी सेवा...

सुंदरता आकर्षण और मर्यादा

सुंदरता ईश्वर की अनुपम, सृष्टि-सृजन का सार है, तन...

विश्व हृदय दिवस

स्वस्थ हृदय है पावनता भरी सुंदर भेंट ,ईश्वर का...